निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । “दाना” तूफान के कारण जिले भर में कल दिनांक 24.10.2024 से तेज हवा एवं रुक रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय ने जिलेवासियों से अपील किया है कि एहतियातन पूरी सतर्कता बरतने एवं इस दौरान घर से बाहर निकलने से बचने को कहा। कहा कि इस तूफान का असर 26.10.2024 तक देखने को मिल सकता है, ऐसे में सतर्कता बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि तूफान को लेकर सभी अंचलाधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन जामताड़ा इस संबंध में तत्पर है।
उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग के द्वारा जारी अलर्ट के आलोक में गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा दाना तूफान को लेकर प्रत्येक 2 घंटे पर 24 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक दैनिक वस्तुस्थिति प्रतिवेदन की मांग की गई है। बताते चलें कि बंगाल की खाड़ी में उठे इस तूफान को दाना नाम दिया गया है। दाना एक अरबी शब्द है जिसका अर्थ है उदारता। दाना या दानह नाम अरबी संस्कृति में सांस्कृतिक महत्व रखता है। इसका अर्थ है सबसे सही आकार और मूल्यवान और सुंदर मोती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *