निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । साइबर अपराधियों की अब खैर नहीं, जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र काशीटॉड़, सीताकाटा एवं बनकट्टी में साईबर अपराधियों के विरूद्ध छापेमारी में आधा दर्जन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। बताते चलें कि एस पी एहतेशाम वकारीब को गुप्त सूचना मिली कि करमाटांड़ थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में साइबर ठगी की जा रही है, जिसके बाद एस पी ने साइबर अपराध थाना की पुलिस टीम पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, अब्दुल रहमान के नेतृत्व में पु०नि०, बिहारी मराण्डी, साईबर अपराध थाना, जामताड़ा एवं अन्य पुलिसकर्मी को शामिल करते हुए कर उंक्त स्थानों में छापेमारी की गई। जिसमें आधा दर्जन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। आज साइबर अपराध थाना में एस डी पी ओ विकास आनंद लागुरी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि एस पी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि करमाटौंड़ थाना क्षेत्र के काशीटॉड़, सीताकाटा एवं बनकट्टी में साईबर अपराधियों के द्वारा साइबर अपराध किया जा रहा है ।
जिसके विरूद्ध छापामारी किया गया। जिसमें (1) दुर्योधन महतो, उम्र 21 वर्ष, पिता गयाराम महतो, ग्राम सामुकपोखर (2) चाँद किशोर सिंह, उम्र 19 वर्ष, पिता महाबीर सिंह उर्फ मगरू, ग्राम सामुकपोखर (3) छोटेलाल दास, उम्र 35 वर्ष, पिता देव दास, ग्राम सीताकाटा (दास टोला) (4) मनपुरन दास उर्फ अर्जुन, उम्र 30 वर्ष, पिता सरत दास, ग्राम पिण्डारी (दास टोला) चारों थाना करमाटॉड, जिला जामताड़ा (5) टिंकु रविदास, उम्र 25 वर्ष, पिता रोहन रविदास, ग्राम खड़काबाद, थाना गोविन्दपुर, जिला धनबाद वर्तमान पता- ग्राम सीताकाटा (ससुराल), थाना करमाटाँड़ (6) किस्मत अंसारी, उम्र 22 वर्ष, पिता तैयब मियाँ, ग्राम घोषबाद, थाना करमाटॉड़, जिला जामताड़ा वर्तमान पता- ग्राम बनकट्टी, थाना करमाटौंड को गिरफ्तार किया गया। इनलोगों के पास से 16 फर्जी मोबाईल, 21 सिम, 2 ए०टी०एम० कार्ड, एक पासबुक, एक आधार कार्ड, एक मोटरसाईकिल, 30 हजार रुपए नगद बरामद हुआ है। इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड संख्या 68/24 दिनांक 24.10.2024 धारा 111(2) (ii)/317(2)/318(4)/319(2)/336(3)/338/340(2) 3(5) B.N.S 2023 & 66(B) (C) (D) IT.ACT. के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है। इन अभियुक्तों की अपराध शैली (1) My Jio एप से Phonpe में 2,999 रू0 का Cash Back का मैसेज भेजते है तथा ग्राहक को Accept करने के लिए बोलते है जैसे ही Accept करता है तो ये लोगों का My Jio एप में पैसा आ जाता है। (2) CREDIT/DEBIT CARD बंद होने की बात बताकर एवं लोगों को झांसा में लेकर उनके मोबाईल में स्क्रिन सेयरिंग एप जैसे ANYDESK, TEAM VIEWER डाउनलोड करवाकर CREDIT/DEBIT CARD सभी तरह का गोपनीय जानकारी प्राप्त कर साईबर ठगी करना है। मुलत: कार्यक्षेत्र पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश है।
