निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । जिला अंतर्गत मिहिजाम शहर में मिहिजाम थाना की पुलिस ने वाहन चैकिंग अभियान के दौरान 9 लाख 76 हजार 950 रुपया नगद बरामद किया। बताते चलें कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान इतनी बड़ी मात्रा में नगद रुपया बरामद किया है। साथ ही इतनी बड़ी मात्रा में नगद रुपया
पकड़ाए जाने का जामताड़ा जिला का इस विधानसभा चुनाव में यह पहला मामला भी है। मिहिजाम की पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान एक स्कूटी के डिक्की से मिहिजाम थाना मोड के पास नगद रुपया पकड़ा है। वही इस बाबत एफ एस टी की टीम मिहिजाम थाना पहुंच
कर पकड़े गए रूपए की कागजात बनाने में जुटी है। बरामद रुपए को कहां से कहां लेकर जाया जा रहा था इसकी सत्यापन के लिए नगद के साथ पकड़ाये व्यक्ति से कागजात मागे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *