निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । संध्या में व्यय प्रेक्षक श्री प्रकाश चौधरी के द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर निर्वाची पदाधिकारी 08 नाला विधानसभा सह अपर समाहर्ता पूनम कच्छप के साथ परिसदन भवन में बैठक कर नामांकन संबंधी बिंदुओं पर चर्चा करते हुए जरूरी बिंदुओं पर आवश्यक एवं समुचित दिशा निर्देश दिया गया। वहीं इसके उपरांत उन्होंने व्यय लेखा कोषांग के साथ बैठक कर कोषांग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के अलावा एफएसटी/एसएसटी द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर संबंधित एफएसटी/एसएसटी टीमों को अधिक क्रियाशील करने, कंट्रोल रूम में सूचना मिलने पर निर्धारित समय सीमा पर स्पॉट पर पहुंचकर एफएसटी द्वारा उचित कार्रवाई करने एवं चेकनाकों पर एसएसटी द्वारा कड़ाई से सघन वाहन जांच सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा कर जरूरी दिशा निर्देश दिया गया।
वहीं व्यय प्रेक्षक के द्वारा आज समाहरणालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय एवं पुलिस अधीक्षक जामताड़ा डॉ एहतेशाम वकारिब से भी शिष्टाचार मुलाकात कर निर्वाचन संबंधी बिंदुओं पर विमर्श किया।
इसके अलावा व्यय प्रेक्षक प्रकाश चौधरी के द्वारा फतेहपुर एवं कुंडहित प्रखंड अंतर्गत चेकनाकों का निरीक्षण कर प्रतिनियुक्त स्टैटिक सर्विलांस टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं संधारित की जाने वाली पंजियों का अवलोकन किया गया। उन्होंने स्टैटिक सर्विलांस टीम एवं मौजूद पुलिस बलों को चेकनाका से गुजरने वाले सभी वाहनों का भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप सख़्ती से जांच का निर्देश दिया गया। वहीं निरीक्षण के क्रम में व्यय प्रेक्षक के द्वारा टीम को जरूरी बिंदुओं पर जानकारी लेते हुए आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया गया। विधानसभा आम निर्वाचन के निमित्त नाला एवं जामताड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्रतिनियुक्त व्यय प्रेक्षक प्रकाश चौधरी जामताड़ा परिसदन पहुंचे। व्यय प्रेक्षक प्रकाश चौधरी का विधानसभा क्षेत्रनाला व जामताड़ा है। मोबाइल नंबर- 9508778558 है। आवासन स्थल परिसदन जामताड़ा है। इनसे मिलने का समय पूर्वाह्न 09:00AM बजे से 11:00AM बजे पूर्वाह्न तक है। संपर्क पदाधिकारी का नाम अशोक कुमार, उत्पाद अधीक्षक, जामताड़ा है।
इस मौके पर संबंधित अधिकारी, कर्मी एवं पुलिस बल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *