निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग झारखंड एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा कुमुद सहाय के निदेशानुसार विधानसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त मतदाता जागरूकता के तहत विगत चुनाव में न्यूनतम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों में विशेष रूप से वीआर एलईडी स्क्रीन युक्त मतदाता जागरूकता वाहन के माध्यम से प्रचार किया जा रहा है।
आज दिनांक 24 अक्टूबर को इसी क्रम में फतेहपुर प्रखंड के ताराबाद, भूरुंडीहा एवं कोयलभाषा गांव में वीआर एलईडी स्क्रीन यंत्र युक्त जागरूकता वैन में हेड माउंटेड डिस्प्ले वीआर बाक्स के माध्यम से आमजन वर्चुअल रियलटी में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी वीडियो वीडियो को दिखाया गया एवं पंपलेट के माध्यम से मतदाताओं को आगामी 20 नवंबर 2024 को मतदान करने हेतु जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *