निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । 22 अक्टूबर को समाहरणालय जामताड़ा के भूतल परिसर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारिब द्वारा विधानसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त मतदाता जागरूकता एवं शत प्रतिशत मतदान के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसमे जिले के वरीय पदाधिकारियों सहित मीडिया प्रतिनिधि एवं कर्मी आदि ने बढ़चढ़ कर अभियान में हिस्सा लिया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने अभियान का हस्ताक्षर कर शुभारंभ करते हुए कहा कि विधानसभा आम चुनाव 2024 को लेकर इस हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ में किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य आगामी चुनाव में शत प्रतिशत मतदान हो, लोग अपने मताधिकार के प्रति जागरूक हों।
उन्होंने बताया कि जिले में विधानसभा आम चुनाव के निमित्त द्वितीय चरण में दिनांक 20 नवम्बर 2024 को मतदान होगा। ऐसे में जिले के सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि आप सभी अपने अधिकार को ना भूलें और लोकतंत्र के इस महापर्व (चुनाव का पर्व, देश का गर्व) के अवसर पर निष्पक्ष, भयमुक्त होकर अपना बहुमूल्य वोट करें एवं सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
वहीं इसके अलावा कहा कि जिले भर में स्वीप के माध्यम से अनेक क्रिएटिव गतिविधियों का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य है एक भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न हो।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कलानाथ, परियोजना पदाधिकारी पूनम, एबलिन हांसदा, स्वीप कोषांग सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *