निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । गांधी मैदान के समीप भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय नेता को जामताड़ा विधानसभा से पार्टी का प्रत्याशी नहीं बनाए जाने पर नाराज़गी जाहिर की और पार्टी नेतृत्व से अपनी मांगों को रखा।
प्रदर्शन के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल को जामताड़ा विधानसभा से पार्टी का प्रत्याशी बनाने की मांग की। उनका कहना है कि वीरेंद्र मंडल का स्थानीय जनसमर्थन मजबूत है और वह क्षेत्र की समस्याओं को बेहतर तरीके से समझते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोर देकर कहा कि यदि पार्टी नेतृत्व उनकी मांगों पर विचार नहीं करता है तो इसका असर आगामी विधानसभा चुनावों में देखने को मिल सकता है। प्रदर्शनकारियों ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से अपील की कि वे जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की आवाज को सुने और वीरेंद्र मंडल को जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित करें।
विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं का जोश और नारेबाजी देखने लायक थी।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमारे स्थानीय नेता वीरेंद्र मंडल हर सुख दुख में दिन-रात हमारे साथ खड़े रहते हैं। सीता सोरेन इसके पूर्व भी दुमका लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बनाया गया था। जिसमें उन्हें करारी शिकस्त मिली थी। लोकसभा चुनाव के बाद उन्होंने जामताड़ा विधानसभा के कार्यकर्ताओं की कभी भी सुधि नहीं ली, नहीं वह हमारे गांव गली मोहल्ले पंचायत से परिचित हैं ना हीं हम लोगों से भली भांति परिचित हैं। सीता सोरेन हमारे बुनियादी समस्याओं को नहीं समझ सकते हैं। अगर हमारी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं तो एकमात्र हम लोगों के नेता वीरेंद्र मंडल ही कर सकते हैं। बाहरी को प्रत्याशी बनाए जाने के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है जिसका सीधा असर विधानसभा चुनाव में पड़ेगा। हम सभी राज्य नेतृत्व से भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल को जामताड़ा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी बनाने की मांग करते हैं। मौके पर मुख्य रूप से पूर्व नारायणपुर मंडल अध्यक्ष संजय ओझा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष रणजीत राणा, मुकेश यादव बलराम मंडल, राजेंद्र मंडल, मुरलीधर सिंह ,जागेश्वर सिंह ,अंकुल यादव ,हीरालाल मंडल, राजेश यादव, बलदेव मंडल मोहन राय सरजू पंडित, कुबेर सिंह ,श्याम सुंदर राय, भूदेव मंडल, प्रकाश यादव, सीमांत महतो, मिहिर गोराई सहित सैकड़ो कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *