निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । भारतीय जनता पार्टी की जामताड़ा विधानसभा से प्रत्याशी सीता सोरेन का आज कार्यकर्ताओं के द्वारा वेलकम कार्यक्रम रखा गया। राँची से पश्चिम बंगाल के रास्ते झारखण्ड बंगाल सीमा जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के मिहिजाम चेकपोष्ट पर उनका वेलकम कार्यक्रम किया गया। जहाँ सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पहुँचे। इसके बाद मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से मिहिजाम शहीद स्थल पहुँचे। जहाँ सी आई एस एफ कमांडेंट प्रमोद कुमार, झारखण्ड पुलिस सेवा के डी एस पी प्रमोद कुमार व सी आई एस एफ के जवान को श्रद्धांजलि अर्पित किया। उपस्थित लोगों को अभिनन्दन करते हुवे मिहिजाम बाजार स्थित शिवमंदिर, जामताड़ा माँ चंचला मंदिर में पूजा अर्चना की, इसके बाद नगर में स्थित सिद्दू कानू मुर्मू, सुभाष चंद्र बोस, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किये।

जिसके बाद पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया। बताते चलें कि आसन्न विधानसभा चुनाव 2024 का चुनावी घोषणा होने के बाद जामताड़ा विधानसभा से भाजपा से टिकट मिलने की उहापोह की स्थिति बनी हुई थी की टिकट किसे मिलेगी, दावेदार लगभग आधा दर्जन थे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व ने इस विधानसभा से सभी की दावेदारी को खत्म करते हुवे, जामा की पूर्व विधायक और 2024 दुमका लोकसभा प्रत्याशी सीता सोरेन को जामताड़ा विधानसभा की सीट का टिकट दे दी। बता दें कि वर्तमान में जामताड़ा विधानसभा सीट पर कांग्रेस से विधायक हैं और झारखण्ड सरकार में मंत्री हैं। सीता सोरेन की सीधे टक्कर कांग्रेस से है। जो लगातार दस वर्षों से यहां कंबिज है। मीडिया से बात करते हुवे सीता सोरेन ने कही की मैं जामताड़ा में पहचान की मोहताज नहीं हूँ। मेरे पति स्वर्गीय दुर्गा सोरेन का पारिवारिक संबंध है। और यहीं से मेरे पति ने झारखण्ड अलग राज्य मांग की शुरुआत की थी, जिसकी अगुवाई मेरे ससुर दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने किए थे। इसलिए यहां के लोग मुझे बहु, बहन, बेटी, भाभी के रूप में स्वीकार रहे हैं। और भाजपा ने मुझे यहां से प्रत्याशी घोषित किया है। यहाँ भाजपा पूरी तरह से एकजुट है। वहीं झारखण्ड सरकार और विधायक अपने कार्यकाल तो पांच वर्ष पूरी की लेकिन विकास कुछ नही दिखा है। यहां की जनता अनाथ के रूप में जीवन जी रहे थे। सबसे ज्यादा युवा वर्ग यहां ठगे गये हैं। झारखण्ड विकास से कोसो दूर है। इस बार जनता मन बना चुकी है कि बदलाव झारखण्ड में करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *