निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । भाजपा की वरिष्ठ नेत्री बबीता झा ने अपने आवासीय कार्यालय में प्रेस वार्ता किया। जहां उन्होंने कहा कि इस बार जामताड़ा से महिला को टिकट दिया गया है। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी सहित अन्य पदाधिकारी को बधाई। महिला प्रत्याशी को टिकट देकर भाजपा ने महिला को सम्मान देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा से सीता सोरेन को प्रत्याशी बनाया गया है। अब हम महिलाओं की बारी है कि हम सीता सोरेन को भारी से भारी मतों से विजई बनाएं। वहीं उन्होंने कहा कि हम लोगों को एकजुट होकर चुनाव में काम करने की जरूरत है। कदम से कदम मिलाकर सीता सोरेन को भारी बहुमत से जीत दिलाने के लिए हम लोगों को रात दिन मेहनत करने की जरूरत है। वही झारखंड मुक्ति मोर्चा को अरे हाथ लेते हुए कहा कि झारखंड की जनता को ठगने का काम झारखंड मुक्ति मोर्चा कर रही है। पिछले 5 सालों में अबुआ आवास और मइया योजना नहीं लाया गया। चुनाव आते ही अबुआ आवास और मइया योजना का प्रलोवन देने का काम कर रही है। कहा कि एक ही घर में बहु को मइया सम्मान की राशि मिल रही है, वहीं दूसरी ओर सास को वृद्धा पेंशन और विधवा पेंशन से वंचित कर दिया गया है। झारखंड की भोली भाली जनता को सिर्फ और सिर्फ ठगने का काम झामुमो ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *