रामावतार स्वर्णकार
इचाक । अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस क़े मौक़े पर प्लान इण्डिया द्वारा संचालित बालिका शिविर और जिला कल्याण विभाग क़े संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को प्रखंड सभागार में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम कर रहे थे. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा क़े अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार, उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नीलू रानी मौजूद थे. कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. तत्पश्चात अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया. तत्पश्चात संचालन कर रहे प्लान इंडिया क़े रंजीत कुमार ने समाज कल्याण और प्लान इंडिया क़े द्वारा ड्राप आउट बच्चियों क़े लिए किये जा रहे कार्यों को प्रोजेक्टर क़े माध्यम से दिखाया और विस्तार से बताया. उन्होंने बालिका शिविर परियोजना से ड्राप आउट बच्चियों को जुड़ने का आग्रह किया. इस दौरान बालिका शिविर परियोजना से जुडी चूरचु की संजू, खुशबु और सिकु ने अपने जीवन में हुई बदलाव को बताया. मुख्य अतिथि ने उपस्थित लोगों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संकल्प दिलाया. और हस्ताक्षर अभियान चलाया. कहा की कन्या भ्रूण हत्या समाज क़े लिए एक अभिशाप है. वहीं शिक्षा से वंचित बच्चियों का कम उम्र में विवाह कर देना उनकी जिंदगी क़े साथ खिलवाड़ करना है. इसके लिए समाज में जागरूकता जरुरी है. बीडीओ संतोष कुमार ने कहा कि बेटी पड़ेगी तभी आगे बढ़ेगी. बेटियों पर समाज का नज़रिया बदलने की जरुरत है. कार्यक्रम में सीडीपीओ नीलू रानी, उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे. कार्यक्रम में उपस्थित परियोजना से जुडी सभी 160 बालिकाओं को एजुकेशन किट और प्रशस्ति पत्र दिया गया.
