झारखण्ड को परिवारवाद और बरकट्ठा को चाचा भतीजा से मुक्त कराना है – जयराम
रामावतार स्वर्णकार
इचाक । झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो बुधवार को बरकट्ठा विधानसभा अंतर्गत इचाक प्रखंड के बोधीबागी मैदान में झारखंड मांगे बदलाव जनसभा को संबोधित किया. वे झारखंड की कुव्यवस्था पर हेमंत सरकार पर जमकर बरसे . कहा कि झारखंड की स्थापना जिस उद्देश्य से हुआ वह उद्देश्य आज तक पूरा नहीं हुआ है. शिक्षा, स्वास्थ्य समेत सभी विभागों में सरकार एजेंसी के माध्यम से लूटने का काम कर रही है जिसे बचाना होगा. उन्होंने कहा कि झारखंड के नेता लीडर की भूमिका नही बल्कि डीलर की भूमिका निभा रही हैं. जो झारखंड को लूटते देख चुपचाप बैठी हैं. इसलिए झारखंड प्रदेश को बचाना है तो लीडर को जिताना होगा. यहां के युवक बेरोजगार है, एसएससी सीजीएल की कॉपी लीक हो रही है, बेरोजगारी चरम पर है. लेकिन सरकार इस पर कोई सार्थक पहल नहीं कर रही है. 27 लाख रुपए में एसएससी सीजीएल की नौकरी बेची जा रही है. इसलिए झारखंड के माता,भाई, बहनों को जागना होगा. टाइगर जयराम महतो को आपका साथ मिला तो भ्रष्टाचारियों को बक्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि बीमार होने पर विधायक, सांसद, मंत्री का इलाज दिल्ली में होता है. लेकिन झारखंड के गरीब मजदूर किसानों का इलाज के लिए कोई व्यवस्था नहीं है. सरकार आउटसोर्सिंग एजेंसियों के के माध्यम से प्रदेश को लूटने में लगी है. स्कूली बच्चों का ड्रेस एवं साइकिल के नाम पर बड़ा घोटाला किया जा रहा है. टाइगर जयराम महतो ने कहा कि चुनाव के समय जहां हेमंत सरकार मइयां सम्मान योजना को लेकर गांव की महिलाओं को ठगने का काम कर रही है. वही भाजपा गोगो दीदी की फ्राड योजना का फार्म भरवाकर महिलाओं को गुमराह करने का काम कर रही है. जय राम महतो की सरकार बनी तो लूटने वालों को कभी नहीं छोड़ेंगे. झारखंड में बदलाव होगा. झारखंड के गरीब किसान को हक दिलाया जाएगा. आज की अपार भीड़ से साबित होता है की झारखंड की जनता राज्य एवं बरकट्ठा क्षेत्र में बदलाव चाहती है चाचा भतीजे का खेल खत्म होने वाला है. भूमि माफियाओं से अपना जमीन बचाना होगा. इको सेंसेटिव जोन पर कहा की जनता को सरकार परेशान कर रही है और यहां के विधायक सांसद चुपचाप तमाशा देख रहे हैं. अब झारखंड वासियों को हिस्सेदारी चाहिए. मौके पर दर्जनों युवाओं ने जेएलकेएम में शामिल हुए. मौक़े पर केंद्रीय नेता पूजा महतो, बेबी महतो, प्रखंड अध्यक्ष राकेश मेहता, मुखिया संगीता देवी, उमेश मेहता, उदय मेहता, युवा नेता गौतम कुमार, रंजीत कुमार, रवि शंकर यादव, रामचंद्र मेहता, राजेंद्र मेहता, विनय मेहता, सोनी मेहता, रंजीत यादव, महेंद्र प्रसाद, मदन प्रसाद, राजू मेहता, पप्पू कुमार दास समेत सैकड़ों समर्थक महिला पुरुष शामिल थे.
