निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । 5 अक्टूबर को दुर्गा पूजा को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कुमुद सहाय परियोजना निदेशक ITDA जुगनू मिंज, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार सहित अन्य के द्वारा शहरी क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। उपायुक्त द्वारा यज्ञ मैदान पूजा पंडाल, चाकड़ी पूजा पंडाल, कोर्ट रोड पूजा पंडाल, शाहना पूजा पंडाल, गांधी मैदान पूजा पंडाल, शरखेलडीह पूजा पंडाल, मिहिजाम स्थित पूजा पंडालों सहित अन्य पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पूजा समिति के अध्यक्ष सचिव एवं सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से विद्युत शॉर्ट सर्किट रोकने को लेकर पूजा पंडाल में सभी उपाय करेंगे साथ ही बचाव हेतु पुख्ता इंतजाम रखेंगे। दुर्गा पूजा के दौरान होने वाले भीड़ को देखते हुए पूजा कमेटी अपने स्तर से वालंटियर तैनात रखेंगे ताकि कहीं पर किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो। पूजा कमेटी के लोग प्रशासन को सहयोग करेंगे ताकि जिले में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण भक्ति पूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सके। पूजा पंडाल में सीसीटीवी अनिवार्य रूप से लगाएंगे एवं सभी गतिविधि को कैमरा में कैद करेंगे। कहीं से किसी प्रकार की सूचना मिलेगी तो उस सूचना को संबंधित पदाधिकारी/ पुलिस पदाधिकारी को जानकारी देंगे।
