निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । 5 अक्टूबर को कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कुमुद सहाय के अध्यक्षता में 15-सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की गई। उपायुक्त द्वारा बताया गया की प्रधानमंत्री का नया 15 सूत्रीय कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अल्पसंख्यकों का समग्र कल्याण सुनिश्चित करना है। इसके माध्यम से यह सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे हैं कि अल्पसंख्यकों के लिये शैक्षिक अवसर बढ़ाये जायें। उनके समावेशी विकास के लिये योजनाओं का समयबद्ध कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों में आपसी सद्भाव से सदैव ही विकास को भी बल मिलता है। उन्होंने अधिकारियों को 15 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत विभिन्न दिशा-निर्देश भी दिये।
उपायुक्त द्वारा बताया गया की आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए बहुआयामी प्रयास किए जा रहे हैं।
बैठक में अल्संख्यक समुदाय के लिए कार्यान्वित किए जा रहे प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम, कौशल विकास योजना तथा अन्य कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई साथ ही उपायुक्त द्वारा सभी सदस्यों से 15 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत किए जाने योग्य योजनाएं का सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
मौके पर परियोजना निदेशक आई टी डी ए जुगनू मिंज, जिला कल्याण पदाधिकारी एजाज हुसैन अंसारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी मुरली यादव, डॉ अब्दुल मन्नान अंसारी, इमरान अंसारी, अब्दुल रउफ अंसारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।
