निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रदेश के आह्वान पर गुरुवार को जामताड़ा शहर के मां चंचला चौक में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला इकाई के कार्यकर्ताओं के द्वारा झारखंड सरकार एवं जेएससीसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। जिसका नेतृत्व अभाविप के जिला सहसंयोजक संजय मंडल ने किया। मौके पर जिला सहसंयोजक संजय मंडल ने कहा कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा सीजीएल के पदों पर नियुक्ति के लिए 10 साल पहले नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई थी। जो आज तक पूरी नहीं हुई है। इस बीच जेएसएससी के तीन अध्यक्ष का कार्यकाल रहा है।बता दे कि हाल ही में 21 और 22 सितंबर 2024 को आयोजित सीजीएल परीक्षा एक बार फिर सुर्ख़ियों में है। अभ्यर्थी पेपर लीक और 72 प्रश्न पूर्व की आयोजित परीक्षाओं से पूछे जाने के आरोप लगाते हुए परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।
जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में हुई अनियमिताएं, प्रश्न पत्र लीक होना, प्रश्न पत्र का सील पहले से टूटा हुआ होना, जांच कमेटी का अभी तक रिपोर्ट नहीं आना, जेएसएससी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पर फायर हो जाना आदि विषयों को लेकर आज झारखंड सरकार एवं जेएसएससी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया इसके अलावे कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन भी किया गया। वही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इन सभी विषयों को लेकर के झारखंड सरकार एवं प्रशासनिक पदाधिकारी से निष्पक्ष रूप से जांच करने की मांग करता है। मौके पर देवघर-जामताड़ा के विभाग प्रमुख संजीव दुबे, जिला संयोजक चंदन रजक,जिला SFD प्रमुख सोनू राउत, परदेस कार्यकारिणी सदस्य संजय मंडल, नगर मंत्री प्रकाश यादव, कॉलेज अध्यक्ष किशोर यादव, राहुल लाल, मोनू साहू, सीताराम यादव, मुकेश रवानी, सागर बाउरी, कृष्ण यादव, रितेश यादव आदि अभाविप के कार्यकर्तागण मौजूद थे।
