राजेश दुबे
कुल सात सौ पचास परीक्षार्थी हुए शामिल..
विष्णुगढ़ : प्रखंड के एम्बिशन पब्लिक स्कूल और आदर्श डीएवी पब्लिक स्कूल को बनाया गया था परीक्षा केंद्र
विष्णुगढ़ । अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में आज 01 सितंबर 2024 को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया है जिसमें उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड में कक्षा पांच से इंटरमीडिएट तक के लगभग 750(सात सौ पचास) परीक्षार्थी शामिल हुए । इस परीक्षा हेतु एम्बिशन पब्लिक स्कूल अखाड़ा चौक विष्णुगढ़ और आदर्श डीएवी पब्लिक स्कूल विष्णुगढ़ को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।इस परीक्षा के सफल आयोजन हेतु भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा सदस्यों के समूह के द्वारा दोनों परीक्षा केंद्रों के लिए केंद्राधीक्षकों, परीक्षा नियंत्रकों, गोपनीय शाखा पदाधिकारियों और वीक्षकों की नियुक्ति की गई थी। परीक्षा केंद्र एम्बिशन पब्लिक स्कूल के लिए राजेश कुमार मंडल और आदर्श डीएवी पब्लिक स्कूल के लिए सागर कुमार को केंद्राधीक्षक बनाया गया था।
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के आयोजक टीम से +2 उच्च विद्यालय बरकट्ठा के शिक्षक गुलाब महतो और एम्बिशन पब्लिक स्कूल के निदेशक विवेक कुमार ने संयुक्त रूप से यह बताया की इस परीक्षा में कक्षा वार प्रथम, द्वितीय, तृतीय और टॉप टेन आने वाले छात्र छात्राओं को भारतीय संस्कृति मंच के तत्वाधान में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर छात्रवृत्ति, मेडल, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र इत्यादि देकर सम्मानित किया जाएगा।
बताते चले की इस परीक्षा के सफल संचालन के लिए व्यवस्थापक की टीम हजारीबाग जिले से चलकर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सभी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए भैया केशवानंद प्रसाद,भैया धनंजय कुमार
भैया अर्जुन साव,दीदी पूर्णिमा कुमारी ,आशा दीदी
और दीदी संगीता गोस्वामी ने सभी विद्यार्थियों के हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आप सभी विद्यार्थी परीक्षा के साथ-साथ अपने जीवन में अच्छे संस्कारों के साथ-साथ अध्यात्म को भी अपनाय क्योंकि जिस व्यक्ति के जीवन में अध्यात्म हो और आदर्श महापुरुषों के प्रेरक जीवन चरित्र, उनके संघर्ष की कहानिया व उनके त्याग व साहस का स्वाध्याय हो तो उसे भीतर से सकारात्मक ऊर्जा का बल प्राप्त होता हैं।
व्यक्ति के जीवन में कई तरह के पड़ाव आते रहते हैं। कभी सुख, कभी दुःख, विपदाएं, परेशानियाँ, कठिनाईयां आदि का सामना करते करते सकारात्मक ऊर्जा नहीं मिलने के कारण व्यक्ति थक जाता हैं, हार जाता हैं, टूट जाता हैं। परन्तु जिस व्यक्ति के जीवन में अध्यात्म हो और आदर्श महापुरुषों के प्रेरक जीवन चरित्र, उनके संघर्ष की कहानिया व उनके त्याग व साहस का स्वाध्याय हो तो वह अपने आपको कमजोर नहीं बल्कि मजबूत महसूस करता हैं। अध्यात्म में वो शक्ति हैं जो हारे हुए जीवन को जित में बदल देता हैं। जो व्यक्ति अपने जीवन में अध्यात्म को अपना लेता हैं, वो जीवन में कभी संसार की कैसी भी स्थिति – परिस्थिति में कभी हार नहीं सकता…वो जीत जाता हैं।
परीक्षा के आयोजन सफल बनाने के लिए परीक्षा नियंत्रक अमन कुमार, आदर्श डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य दिगविजय नारायण सिंह, राणा इकबाल खान, पूरन प्रताप साहू, देवेंद्र नाथ गुप्ता, अनुराग बर्मन,महादेव माहतो, बबीता देवी, अनूप बरनवाल, नकुल महतो, प्रदीप महतो, पवन प्रताप सिंह, ब्रजेश सिंह,सिकन्दर अली,माही पटेल, ग्रेट इंडियन इंस्टीट्यूट के निदेशक सुनील कुमार, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के संचालक डूमरचंद महतो, सुष्मिता प्रिया, बाल विकास विद्यालय के प्राचार्य बसंत कुमार महतो,बाल विकास विद्यालय के संरक्षक नवल किशोर वर्मा, न्यू सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य संतोष कुमार, राजेंद्र मेमोरियल पब्लिक स्कूल के संचालक विकास कुमार, स्नेहा वर्मा, संजना मिश्रा, रूपाली देवी, दीपक वर्मा, उषा देवी, राजू महतो, सुशील कुमार पाठक, ग्रेट इंडियन इंस्टीट्यूट के निदेशक सुनील कुमार महतो, सुबोध कुमार, शशि सुमन, रोशन कुमार, अजीत कुमार मिश्रा, रवि कुमार, महावीर साहू, महादेव महतो, सुरेश कुमार महतो, मीडिया प्रभारी माही पटेल, सरजू साव, सिकंदर अली आदि के साथ-साथ हजारों की संख्या में विद्यार्थी और अभीभावक उपस्थित थे।
