निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । आज करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पट्टाजोड़िया में नीकु भैया नामक युवक को चार अज्ञात बदमाशों ने हमला कर मारपीट करने लगा, जिसमें बीच बचाव के लिए गांव के ही करण मुसहर नामक युवक आ गया। चारों बदमाशों ने दोनों युवकों को लाठी डंडे से मारकर घायल कर दिया, वहीं करण मुसहर को चाकुओं से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर सभी बदमाश मौके जे फरार हो गया। घटना की जानकारी ग्रामीणों को मिली जिसके बाद दोनों घायल युवकों को सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। घटना की जानकारी करमाटांड़ पुलिस को मिली तो पुलिस भी जांच पड़ताल करने सदर अस्पताल पहुंच गए। करमाटांड़ थाना में अज्ञात चार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पट्टाजोड़िया से बीती रात देवघर जिला के सारठ में एक विवाह कार्यक्रम में बारात गई थी।

जहाँ नीकु भैया नामक युवक के साथ वहां के कुछ युवाओं के साथ नोक झोंक हुई थी। जिसके बाद आज सुबह सात बजे के करीब यह घटना घटी है। करण मुसहर की नानी सुशीला देवी ने बताई की दो मोटरसाइकिल से चार युवक आया था सभी के हाथ में चाकू, भुजाली और डंडा था। सभी ने मिलकर दोनों युवकों के साथ मारपीट किया है। वहीं करण मुसहर को चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है जबतक हमलोग घटना स्थल तक पहुंचे चारों बदमाश वहां से फरार हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों के मदद से अस्पताल लाया गया। वहीं सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने दोनों का उपचार किया है और करण मुसहर की नाजुक स्थिति को देखते हुवे बेहतर इलाज के लिए धनबाद बी बी एम एम सी एच रेफर कर दिया गया है। इस मामले को लेकर एस डी पी ओ विकास आनंद लागुरी ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है हमलोग मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिए हैं। बहुत जल्द सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *