निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा : पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जामताड़ा जिला अंतर्गत ‘जामताड़ा थाना क्षेत्र’ में Public Police Co-operation (पब्लिक पुलिस को-ऑपरेशन) संकल्पना के तहत बीट पुलिसिंग व्यवस्था की शुरुआत की गई है। इस नई पहल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में जनता, व्यवसायियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को बढ़ाना, आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखना और कानून व्यवस्था बनाए रखना है।
इस नई व्यवस्था का शुभारंभ जामताड़ा के उपायुक्त आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक
शम्भु कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से जामताड़ा थाना परिसर से किया गया।
तीन बीट क्षेत्रों में विभाजित हुआ पूरा इलाका
सुरक्षा को चाक-चौबंद करने के लिए पूरे थाना क्षेत्र को 03 अलग-अलग बीट क्षेत्रों में बांटा गया है। हर बीट क्षेत्र में एक पुलिस अवर निरीक्षक, एक सहायक पुलिस अवर निरीक्षक और सशस्त्र प्रहरी की तैनाती की गई है।
- बीट नं०-01 (मोब० नंबर: 9031634531): इस क्षेत्र के बीट प्रभारी पु०अ०नि० सुनील कु० सिंह हैं। इसके अंतर्गत टावर चौक, कायस्थपाड़ा मोड़, बाजार रोड, पुराना हटिया, रेंगाकाली मंदिर और रेलवे स्टेशन सहित 23 प्रमुख इलाके शामिल हैं।
- बीट नं०-02 (मोब० नंबर: 9031634532): इस क्षेत्र के बीट प्रभारी पु०अ०नि० अभय कुमार हैं। इसके अंतर्गत न्यू टाउन, सिनेमा हॉल, गाँधी मैदान, सुभाष चौक, पाकुड़डीह और जज कॉलोनी सहित 11 इलाके शामिल हैं।
- बीट नं०-03 (मोब० नंबर: 9031634533): इस क्षेत्र के बीट प्रभारी पु०अ०नि० लाल बाबू हैं। इसके अंतर्गत नूर मोहल्ला, सुभाष चौक पुल के आगे, पुराना कोर्ट, नया कोर्ट, मिहिजाम रोड और चाकड़ी सहित 14 इलाके शामिल हैं।
बीट पुलिसिंग का मुख्य उद्देश्य और कार्यशैली
नियुक्त किए गए पुलिस पदाधिकारी और प्रहरी सीधे अपने-अपने बीट क्षेत्रों में जाकर स्थानीय निवासियों और व्यापारियों से संपर्क स्थापित करेंगे। वे उनकी समस्याओं को जानकर उनका तुरंत निवारण करेंगे।
इसके साथ ही, क्षेत्र में मौजूद सभी बैंकों, एटीएम, सीएसपी, आभूषण दुकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, धार्मिक स्थलों और आवासीय क्षेत्रों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सघन गश्ती (पेट्रोलिंग) की जाएगी। आम जनता से पुलिस को सहयोग देने की अपील की गई है ताकि किसी भी शिकायत पर तुरंत कानूनी कार्रवाई की जा सके।
आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी
पुलिस प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति के लिए - पुलिस हेल्पलाइन (आपातकालीन): 112
- चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098
- महिला हेल्पलाइन: 1091
- घरेलू हिंसा हेल्पलाइन: 181
- साइबर अपराध हेल्पलाइन: 1930
- एम्बुलेंस सेवा: 108
जनता के लिए साझा किए हैं।
