निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । नवोदय विद्यालय समिति, पटना संभाग के तत्वावधान में 07 और 08 अक्टूबर 2026 को दो दिवसीय क्षेत्रीय स्तरीय ‘आर्ट इन एजुकेशन-2026’ (कला उत्सव) का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम की मेजबानी पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, जामताड़ा कर रहा है। इस दो दिवसीय क्षेत्रीय स्तरीय बैठक का मुख्य उद्देश्य रचनात्मकता, प्रतिभा और नवाचार का उत्सव मनाना है। कार्यक्रम के दौरान छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने के लिए विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताएं और प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। जवाहर नवोदय विद्यालय, जामताड़ा की प्रभारी प्राचार्या डॉ. प्रीति कुमारी श्रीवास्तव ने बताया कि इस कला उत्सव में कला और संस्कृति के विभिन्न रूपों को शामिल किया गया है, जिनमें मुख्य रूप से नृत्य और गायन छात्र अपनी पारंपरिक और आधुनिक नृत्य-संगीत कला का प्रदर्शन करेंगे, रंगमंच और पारंपरिक कहानी सुनाना अभिनय और लोक कथाओं के माध्यम से संस्कृति को दर्शाया जाएगा,।दृश्य कला (Art, 2D और 3D): छात्र अपनी चित्रकारी और मूर्तिकला के हुनर को प्रदर्शित करेंगे,।परफॉर्मिंग आर्ट इसके अंतर्गत मंच पर विभिन्न जीवंत कलाओं की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
उन्होंने कहा कि इस गरिमामयी कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभागी और अतिथि शामिल हो रहे हैं। यह आयोजन न केवल युवा मस्तिष्कों को प्रेरित करेगा, बल्कि शिक्षा में रचनात्मकता और नवाचार को एक नया आयाम भी प्रदान करेगा। विद्यालय प्रशासन ने सभी गणमान्य अतिथियों और कला प्रेमियों को इस उत्सव का हिस्सा बनने के लिए सादर आमंत्रित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *