राजेश दुबे

विष्णुगढ़ । विष्णुगढ़ प्रखंड की सिरैय पंचायत अंतर्गत खेदाडीह नदी में डूबने से लगभग पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के काफी देर बाद मासूम का शव नदी से बरामद किया गया। घटना गुरुवार की दोपहर लगभग दो बजे की है। पंचायत की मुखिया हेमंती देवी ने बताया कि खेदाडीह निवासी जागेश्वर महतो का पांच वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार अपनी मां के साथ घर से करीब आधा किमी दूर खेदाडीह नदी में नहाने गया था। नदी में पानी कम रहने के कारण पानी के ठहराव के लिए एक बड़ा गड्डुढा नदी में खोदा गया था। नदी में बने उसी गड्ढे में बालक नहाने लगा। गहरा गड्ढ़ा होने के कारण बालक पानी में डूब गया।

इस दौरान बालक की मां थोड़ी दूरी पर कपड़ा धोने में व्यस्त थी। उसे घटना का पता भी नहीं चला। थोड़ी देर बाद जब वह बालक की खोजबीन करने लगी तो कहीं दिखाई नहीं दिया। उसने सोचा शायद वह नहाकर घर चला गया होगा। घर पहुंचने पर पता चला कि वह नहीं पहुंचा है। इसके बाद हो-हल्ला होना शुरू हो गया। जानकारी पाकर कई ग्रामीण तथा परिजन पुनः नदी पहुंचे और खोजबीन करने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *