राजेश दुबे

विष्णुगढ़ । झारखंड के प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है।इस क्रम में हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ प्रखंड के मजदूर की महाराष्ट्र के कोल्हापुर में मौत होने की खबर आई। उसकी मौत शुक्रवार हो गयी। यह सूचना मिलते ही मृतक के घर में मातम छा गया।जानकारी के अनुसार हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ थाना क्षेत्र अंतर्गत खरकी पंचायत के बेलवाटोंगरी निवासी जोधन अगरिया के 45 वर्षीय पुत्र जीतन अगरिया की शुक्रवार को कोल्हापुर में मौत हो गयी।मौत की वजह की अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।मृतक कोल्हापुर में बिल्डिंग लाइन में सेंट्रिंग का काम करता था। मृतक अपने पीछे पत्नी दो बेटे हुलाश व रवि को छोड़ गया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल हैं। वहीं गांव वाले भी शोक में हैं।इस घटना पर प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली ने संवेदना प्रकट की। उन्‍होंने कहा कि झारखंड के नौजवानों के मौत के मुंह में समा जाने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है।रोजी-रोटी की तलाश में परदेस गये प्रवासी झारखंडी मजदूरों की मौत का सिलसिला जारी है। हर रोज झारखंड के किसी न किसी इलाके के प्रवासी मजदूर की दूसरे राज्यों या विदेश में मौत की खबरें आ रही है। प्रवासी मजदूरों की सबसे ज्यादा तादाद गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो जिले से है।ऐसे में सरकार को रोजगार की ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि मजदूरों का पलायन रोका जा सके।उन्होंने कहा कि मृतक का शव कोल्हापुर से उनके पैतृक गांव लाने के लिए हरसंभव मदद करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *