रामावतार स्वर्णकार
हजारीबाग । शहर के काली बाड़ी रोड स्थित टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के कार्यालय में मंगलवार को फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कंपनी के हजारीबाग ब्रांच के ब्रांच मैनेजर श्याम नारायण सिंह को बिदाई दी गई। वहीं ब्रांच के नए मेनेजर सचिन कुमार का स्वागत किया गया। श्री श्याम नारायण सिंह का हजारीबाग ब्रांच में कार्यकाल पुरा हो चुका है, और अब वे अपनी सेवा जमशेदपुर ब्रांच को देगें। तथा हजारीबाग में चाईबासा ब्रांच से आए बीएम सचिन कुमार के कंधों पर हजारीबाग ब्रांच की बागडोर संभालने की जिम्मेवारी होगी।
मौके पर उपस्थित कंपनी के स्टेट हेड शाहिद खान ने बीएम श्याम नारायण सिंह के नेतृत्व में हजारीबाग ब्रांच में हुए उत्तरोत्तर प्रगति की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी, और टीम हजारीबाग का हौसला बढ़ाया। मौके पर कंपनी के डीडीओए ललित प्रसाद, एरिया ट्रेनिंग मेनेजर राकेश रॉय, कलस्टर ट्रेनिंग मैनेजर प्रेम कुमार, शंकर सिंह, संजय कुमार मेहता, विशाल कुमार, श्वेता कुमारी, नितेश कुमार, विजयेंद्र सिंह, रामावतार स्वर्णकार, पंकज कुमार, सोनू कुमार, रामदीलिप सिंह, दिनेश सिंह, भरत भूषण सिंह समेत कई लोग इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने।
