निशिकान्त मिस्त्री
जामताड़ा । सदर थाना क्षेत्र के सोनबाद में उत्पाद विभाग ने बड़ी कारवाई किया। जहाँ एक युवक के घर में छापेमारी की गई। जिसमें पश्चिम बंगाल का बियर, देशी माल्टा शराब भारी मात्रा में बरामद किया है। बीरबल सिंह और उनके एक सहयोगी द्वारा अवैध रूप से बंगाल से बियर और अंग्रेजी शराब लाकर बेचा करता था। इसकी सूचना उत्पाद विभाग को मिली जिसके बाद विभाग ने छापेमारी कर 161 बियर, 58 केन बियर, 29 देशी माल्टा शराब के साथ बीरबल सिंह को गिरफ्तार किया है। वहीं उनका एक सहयोगी मौके से फरार हो गया।
उत्पाद विभाग के एस आई देवीलाल सोरेन ने बताया की सोनबाद में छापेमारी किया गया जिसमें एक युवक भी गिरफ्तार किया गया है अभी आकलन किया जारहा है की यह शराब कितना मात्रा में है और इसकी कीमत कितना है।
