निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत कद्दावर नेताओं ने दिए पार्टी से दिए इस्तीफा, भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, जामताड़ा विधायक पर पार्टी तोड़ने का लगाया आरोप

जामताड़ा । कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने जिला अध्यक्ष पद एवं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। इनके साथ कांग्रेस पार्टी के मुस्तफा अंसारी- जिला उपाध्यक्ष, विमल कुमार भैया- जिला महासचिव, बेबी पासवान- महिला जिलाध्यक्ष, विक्रांत सिंह – एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष, तारकेश्वर सिंह- प्रखंड अध्यक्ष नारायणपुर, असलम अंसारी प्रखंड अध्यक्ष जामताड़ा, युवराज सिंह प्रखंड उपाध्यक्ष नारायणपुर, विवेका रंजन सिंह मंडल अध्यक्ष ने भी इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद सभी नेताओ ने जमेशदपुर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण किये। सदस्यता ग्रहण करने के पूर्व हरिमोहन मिश्रा ने जामताड़ा के कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी पर गंभीर आरोप लगाये हैं। श्री मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा है जिसमें उन्होंने त्यागपत्र देने का कारण निम्नलिखित रूप से बताया है 1 जामताड़ा के माननीय विधायक इरफान अंसारी का व्यवहार संगठन के प्रति उदासीन एवं नकारात्मक रहा है। लंबे समय के बाद हमने संगठन को धारदार बनाने का भरपूर प्रयास किया और बनाया भी, लेकिन विधायक जी के कारण संगठन को हमेशा कमजोर और तोड़ने का काम किया गया। विधायक जी एवं उनके पिता की ये हमेशा कोशिश रहती है कि संगठन और संगठन के कार्यकर्ता उनके इर्द-गिर्द ही घूमें।
2 जिला संगठन को कुछ समझते ही नहीं हैं और पदाधिकारियों को भी कोई तरजीह नहीं देते हैं। वे पार्टी में खुद को ही सर्वेसर्वा मानते हैं।
3 जामताड़ा जिला में पार्टी विधायक जी के चमचों और चाटुकारों से भरा हुआ है। जामताड़ा समेत पूरे संथाल परगना में जो आज पार्टी की दुर्दशा है, वह पूर्णरूप से इरफान अंसारी एवं फुरकान अंसारी की देन है।
4 जामताड़ा और संथाल परगना में पार्टी के संगठन को बर्बाद करने का श्रेय इन्हीं पिता- पुत्र को जाता है। 5 जामाताड़ा विधायक जी जैसे पार्टी के गद्दार जिन्होंने आये दिन पार्टी के गद्दारी और पार्टी को रसातल में ले जाने का कार्य किया है, पिछले दिनों कोलकाता कैश कांड इसका उदाहरण है।
6 पार्टी से गद्दारी करना और धोखेबाजी करना इनकी फितरत है। ऐसे गद्दार विधायक को पार्टी में फिर से शामिल करना पार्टी के लिए हितकर नहीं है। इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल भी गिरता है।
7 वर्तमान परिस्थिति में डॉक्टर इरफान अंसारी जी खुद विधायक हैं, जामाताड़ा का सारा ठेका का काम भाई करता है। पिताजी दलाली का काम करते हैं।
8 विधायक फंड और तालाब, कुआं में कार्यकर्ताओं से 30 से 40 प्रतिशत कमीशन वसूला जाता है। आपको अवगत करा दूं कि जिला कमेटी, प्रखंड अध्यक्ष और मंडलों के अध्यक्ष भी अपने पद और पार्टी
की सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *