बलियापुर । मधुपुर के उपचुनाव में रहे प्रत्याशी एवं भाजपा नेता श्री गंगा नारायण सिंह जी आज सिन्दरी के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री इन्द्रजीत महतो जी के पैतृक आवास पहाड़पुर बलियापुर आ कर माननीय विधायक जी की धर्मपत्नी सह पूर्व जिला परिषद सदस्या श्रीमती तारा देवी जी से मिलकर विधायक जी के स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी लिए एवं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना किए ।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि श्री कुमार महतो जी भारतीय जनता पार्टी धनबाद ग्रामीण जिला के महामंत्री श्री निताई रजवार जी, बलियापुर पश्चिम मंडल के अध्यक्ष मंटू रवानी जी, धर्मेन्द्र महतो, अर्जुन महतो जी, अरुण महतो जी, मोहित मिश्रा, अमित पांडेय, अशोक महतो, उपस्थित रहे।
