निशिकान्त मिस्त्री
जामताड़ा । नारायणपुर थाना क्षेत्र के बांसपाहड़ी में भयानक सड़क दुर्घटना हुई जिसमें लगभग दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी गंभीर घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। चश्मदीदों ने बताया कि जामताड़ा की तरफ से आ रही एक बोलेरो ने नारायणपुर की तरफ से आ रही दो कार से टक्कर मारी। जिसमें सभी दोनों कार सवार में महिला पुरुष बच्चे घायल हो गए।
कार सवार लोग नारायणपुर एक मय्यत से चैंगायडीह जा रहे थे। दोनों कार में सवार लोग सभी एक ही परिवार रिश्तेदार के हैं। घटना की सूचना मिलते नारायणपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सभी को इलाज के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेजा गया वहीं वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।
