जुआडियों के तीस मोटरसाईकिल जब्त किया, जुआड़ी भागे
प्रतिनिधि
इचाक : प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना प्रभारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को डुमरौंन गांव में संचालित जुआ अड्डा पर छापेमारी की गई। प्रशिक्षु डीएसपी ग्रामीण का वेशभूषा बना कर अकेले डुमरौंन में संचालित जुआ अड्डा पर पहुंचे और चल रहे जुआ अड्डा पर रेड किया। बहुत सालों से चल रहे अड्डे पर डीएसपी प्रशांत कुमार को देख कर सारे जुआरी भागने लगे। जुआरी जुआ अड्डा पर 30 से अधिक मोटरसाइकिल छोड़ कर भागने में कामयाब करे, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। सारे गाड़ियों को ज़ब्त करके पुलिस आगे के अनुसंधान में जुटी है। और जुआ चलवा रहे अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी है। प्रशिक्षु डीएसपी ने बताया की सूचना मिल रही थी की डुमरौंन में बड़े पैमाने पर जुआ अड्डा संचालित है। जिसको धर पकड़ के लिए मैं खुद एक ग्रामीण का रूप धारण कर अड्डा पर पहुंचा। मुझे देख जुआरी तो भागने लगे मगर 30 से अधिक बाइक को जब्त कर लिया गया। जुआरियों को चिन्हित कर करवाई की जा रही है।
