निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । जिला परिवहन पदाधिकारी अजय तिर्की का स्थांतरण के बाद जिले में मनोज कुमार को नये डी टी ओ का कमान मिला है। आज उन्होंने जिला परिवहन कार्यालय मे प्रभार ग्रहण किया। इस मौके पर एम भी आई संजय हांसदा व अन्य कार्यलय कर्मियों द्वारा उनको बुके देकर स्वागत किया। सभी को डी टी ओ मनोज कुमार ने धन्यवाद देते हुवे कहा कि सभी कर्मी एक दूसरे के साथ समन्वय बनाकर काम करे। यहाँ आने वाले लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नही हो इसका ध्यान रहे। वाहन संबंधित काम को सरल रूप से लोगों को बताएं और काम निपटाने का काम करें। वहीं जिले के वाहन चालकों से आग्रह किया है कि जो भी वाहन चलाएं सभी सुरक्षित ढंग से वाहन चलाये यातायात नियमों पालन करें इसके साथ ही सभी कागजात को साथ लेकर चलें। वहीं चार पहिया वाहन सीट बेल्ट और दो पहिया वाहन वाले हेलमेट का प्रयोग करें। किसी भी समय विभाग द्वारा वाहनों की जांच पड़ताल कर सकते हैं।
