विष्णुगढ़ से राजेश दुबे
विष्णुगढ़। झारखंड मुक्ति मोर्चा वरिष्ठ नेता सह बीस सूत्री सदस्य राजू श्रीवास्तव ने हजारीबाग उपायुक्त को बिरहोर परिवारो के लिए आय, जाति,आवासीय, आधार कार्ड, वोटर कार्ड बनाने को लेकर पत्र लिखा। उन्होंने पत्र के माध्यम से बताया है कि विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत चेडरा पंचायत के चलंगा एवं बनासो पंचायत के बिलंडी में कई वर्षों से बिरहोर परिवार निवास कर रहे है। लेकिन उनके बच्चो का आय, जाति,आवासीय एवं आधार कार्ड से अभी तक वंचित है। जिसके कारण सरकार द्वारा मिलने वाली सहायता राशि बिरहोर परिवार को नहीं मिल पा रहा है।जिससे वहां के लोगो को काफी दिक्कतें हो रही है।इस समस्या की निदान हेतु चलंगा एवं बिलंडी में कैंप लगाकर बिरहोर परिवारों के लिए आय, जाति, आवासीय एवं आधार कार्ड, वोटर कार्ड बनाए जाने की मांग की है।
