निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । साइबर अपराधियों के विरुद्ध साइबर पुलिस की दबिश लगातार बनाए हुए हैं, इसी कड़ी में जामताड़ा थाना क्षेत्र के शहरपुरा एवं करमाटाँड़ थाना क्षेत्र के घोषबाद में साईबर अपराधियो के विरूद्ध छापामारी किया गया। जिसमें पुलिस ने छः अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आज साइबर अपराध थाना मरण एस पी जामताड़ा अनिमेष नैथानी ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दिया, उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जामताड़ा थानान्तर्गत ग्राम शहरपुरा एवं करमाटाँड़ थानान्तर्गत ग्राम घोषबाद में साईबर अपराधियो के विरूद्ध छापामारी की गई जिसमें छः साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
क्रमशः 1 सकीम अंसारी, उम्र 20 वर्ष, पि० मकरूद्दीन अंसारी, 2 तैयब अंसारी, उम्र 30 वर्ष, (3) अख्तर अंसारी, उम्र 24 वर्ष दोनों पि० सलीम मियाँ, (4) अनवर अंसारी, उम्र 39 वर्ष, पे० अयुब मियाँ चारों ग्राम शहरपुरा, थाना जामताड़ा, (5) जमशेद मियाँ, उम्र 39 वर्ष, पिता जमरूद्दीन मियाँ, ग्राम घोषबाद, (6) मंसुर अंसारी, उम्र 33 वर्ष, पिता एतवारी मियाँ, ग्राम सुब्दीडीह दोनों थाना करमाटाँड़ सभी जिला जामताड़ा को फर्जी18 मोबाईल, 40 सिम, एक ए०टी०एम० कार्ड और दो मोटरसाईकिल बरामद किया गया। इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड संख्या 05/24 दिनांक 05.02.2024 धारा के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है। एस पी ने बताया कि इन साइबर अपराधि प्रायः अपराध क्षे पश्चिम बंगाल है।
इन अपराधियों का साइबर अपराध करने की शैली फोन पे पर कैश बैक आने के नाम पर लोगों को क्यू आर कोड भेजकर उन्हें अपने झासे में लेकर साईबर ठगी करना, कस्टमर केयर, CREDIT/DEBIT CARD UPDATION में अपना फर्जी मोबाईल नम्बर देकर समस्या बताकर उसका निराकरण करने के नाम पर तथा CREDIT/DEBIT CARD बंद होने के नाम पर लोगों को झांसा में लेकर उनके मोबाईल में विभिन्न स्किन सेयरिंग एप जैसे ANYDESK, TEAM VIEWER, RUST DESK इत्यादि डाउनलोड करवाकर सभी तरह का गोपनीय जानकारी प्राप्त कर साईबर ठगी करना। छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक (साईबर अपराध), श्री मन्जरूल होदा, पुलिस उपाधीक्षक, सुनील कुमार चौधरी, नारायणपुर प्रभाग, पु०अ०नि० नागेश्वर साव, पु०अ०नि० प्रणय सत्यम, आ०/31 संजय मिश्रा, आ0/03 अभय कुमार मिश्रा, आ0/127 विष्णु माँझी, आ0/138 सुनील हाँसदा, आ0/118 श्यामलाल मुर्मू आ0/686 रंजीत दास, आ0/219 सागर दास शामिल थे।
