राजेश दुबे की रिपोर्ट :
विष्णुगढ़ । विष्णुगढ़ प्रखंड के बेड़ा हरियारा पंचायत के उप मुखिया राहुल कुमार गुप्ता ने पंचायत के मुखिया रामचन्द्र यादव के विरुद्ध पत्र लिखकर हजारीबाग के उपायुक्त को सौंपा है। लिखे गए पत्र के माध्यम से पंचायत के उप मुखिया के द्वारा बताया गया है कि बेड़ा हरियारा पंचायत के मुखिया द्वारा 15 वीं मद से हो रहे कार्य को मनमाने तरीके से काम कर सरकारी राशि का गबन किया जा रहा है। इसके अलावा पंचायत के उप मुखिया ने उपायुक्त को लिखे पत्र में यह भी लिखा है कि उनके द्वारा मुखिया से सवाल करने पर मुखिया ने उनसे कहा कि जो करना है करो । जहां लिखना है लिखो , कोई भी मेरा कुछ बिगाड़ नहीं सकता है। इस मामले को लेकर बेड़ा हरियारा पंचायत के मुखिया रामचन्द्र यादव से उनका पक्ष लेने के लिए संपर्क किया। संपर्क करने के पश्चात मुखिया श्री यादव ने बताया कि उप मुखिया द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं , निराधार हैं। मुखिया श्री यादव ने इस संबंध में आगे कहा कि, मुखिया के लिए सिर्फ उप मुखिया हीं नहीं बल्कि सभी वार्ड सदस्य बराबर हैं। राशि का सदुपयोग हो सके उसके लिए कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर सभी की सहमति लेकर मद की राशि का जरूरी कार्य के आधार पर उसे प्राथमिकता देकर काम किया जाएगा। कहा कि पंचायत का संपूर्ण विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता है। पंचायत के मुखिया रामचन्द्र यादव ने कहा कि वर्तमान में बेड़ा हरियारा पंचायत भवन का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। भविष्य में अन्य विकास कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहेंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *