राजेश दुबे की रिपोर्ट :
विष्णुगढ़ । विष्णुगढ़ के सिरैय पंचायत निवासी आर्मी के जवान सुनील कुमार महतो की मौत जालंधर में हो गई । काफी दिनों से वे बीमार थे। इनके मौत की सूचना मिलते हीं पूरे गांव मे मातम छा गया। मिली जानकारी के मुताबिक आर्मी के जवान सुनील कुमार महतो काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। आर्मी के जवान सुनील कुमार महतो अपने पीछे पत्नी और छह माह के दो जुड़वां बच्चे छोड़ गए हैं। इनके परिजनों ने जानकारी देते हुए कहा कि काफी मेहनत कर उन्होंने आर्मी की नौकरी पाई थी। मृतक सुनील कुमार महतो मृदुभाषी और सरल स्वभाव के थे। सरल स्वभाव के कारण हीं वे सबों के चहेते थे। अचानक हुई मौत से लोग काफी दुखी हैं।
मौत की सूचना मिलते हीं ग्रामीण डुमरचंद महतो , पंचायत के पूर्व मुखिया राजेन्द्र मंडल ,तालेबर महतो एवं समाज सेवी सिकंदर अली ने आर्मी जवान की हुई आकस्मिक मौत पर शोक व्यक्त किया है।
