निशिकान्त मिस्त्री
जामताड़ा । जिले में बिजली व्यवस्था लचर है। इसके लिए लगातार उपभोक्ता विधायक इरफान अंसारी पर दबाव बना रहें हैं। लिहाजा एक दफा फिर बिजली मंत्री हेमंत सोरेन की व्यवस्था को इरफान अंसारी ने ललकारा है। सत्ता पक्ष के विधायक ने स्वीकारा है कि अनियंत्रित बिजली आपूर्ति से रोजगार ठप्प है और आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं विभाग के लोग लापरवाह है।प्रजातंत्र में मान्यता है कि अधिकारी और कर्मचारी सरकार का चेहरा होते हैं। इरफान अंसारी ने कनीय अभियंता और दूसरे पदाधिकारियों जो अपने क्षेत्र में सरकार का प्रतिनिधित्व करते हैं।
उन्हें घंटो तक धूप में खड़ा रखा। उन्होंने एसी में बैठ कर मस्ती करने का गंभीर आरोप पदाधिकारियों पर लगाया है। अंसारी ने कनीय अभियंता व अन्य पदाधिकारियों को जमकर फटकार लगाया। मौके से एमडी को फोन कर स्थिति संभालने की नसीहत दी है। विधायक ने अल्टिमेटम दिया है कि 24 घंटा के अंदर बिजली व्यवस्था दुरुस्त करें। नहीं तो हम आंदोलन करेंगे।
