निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । हर साल की भांति इस साल भी आजसु पार्टी के केंद्रीय सचिव सह समाज सेवी तरुण गुप्ता के द्वारा जामताड़ा विधानसभा के हर छठव्रती के घर पर केला थान और एक जोड़ा नारियल पहुंचने का कार्य जोर जोर से किया गया। इस मौके पर वितरण कार्यक्रम के समय उपस्थित छठव्रती को संबोधित करते हुए तरुण गुप्ता ने कहा कि छठ मैया की आसीम कृपा और प्रेरणा से इस तरह के महत्वपूर्ण कार्य करने की शक्ति प्राप्त होती है। आज हम इस मुकाम पर पहुंचे हैं ,उसमें छठ मैया के आशीर्वाद सदैव हम पर बनी रही है, इसलिए उनके प्रेरणा और आशीर्वाद से हर छठवर्ती के घर पर एक छोटा सा गिलहरी प्रयास करने का कार्य कर रहा हूं ।
अगर इस मौके पर इस धार्मिक अनुष्ठान के समय छोटी सी भी भूमिका निभा पाया हूं ,तो अपने लिए मैं धन्य पाता हूं। जामताड़ा वीसीयो के ऊपर छठ मैया की कृपा बनी रहे और छठ मैया के आशीर्वाद से जामताड़ा का निरंतर विकास और यहां के नौजवानों को रोजगार प्राप्त हो, यही कामना छठ मैया से करता हूं ।आज जामताड़ा विधानसभा मैं जहां-जहां छठ हो रहा है, उन सभी स्थानों में हाजिरी लगाने का एक छोटा सा प्रयास किया हूं। इस कार्यक्रम को सफल करने के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले रमेश रावत, राकेश रवानी, ओंकार झा सचिन घोष,पिंट यादव,सन्तु यादव,ब्रज किशोर मरांडी, अभिजीत भंडारी,साजिद अंसारी,सुधीर मण्डल, निमाई सेन,बम दुब, का योगदान काफी अच्छा रहा।
