निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । शनिवार को भाजपा वरिष्ठ नेता सह पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने छठ पूजा की तैयारी को लेकर मिहिजाम नगर परिषद स्थित सभी तालाबों का भ्रमण किया। मिहिजाम नगर परिषद स्थित सभी तालाबों की साफ सफाई,छठ घाटों की साफ सफाई एवं अन्य सभी जनहित सुविधाएं का भी जायजा लिया।मिहिजाम नगर परिषद अंतर्गत सभी सार्वजनिक छठ पूजा समितियों के साथ विचार विमर्श कर मौके पर छठ घाटों में पहुंचकर ऑन द स्पॉट समस्याओं का निष्पादन किया। जामताड़ा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल के द्वारा मिहिजाम के तालाबों में समस्याओं का निष्पादन करने को लेकर छठ पूजा समितियों के सदस्यों ने श्री मंडल के प्रति आभार प्रकट करते हुए सराहनीय और प्रशंसनीय कार्य बताया।
छठ पूजा समिति के सदस्यगण ने कहा की पूर्व जामताड़ा विधानसभा प्रत्याशी बिरेंद्र मंडल प्रतिवर्ष छठ पूजा और सभी त्योहारों में मिहिजाम आकर हम सभी की समस्याओं को दूर कर आर्थिक रूप से सहयोग करते हैं। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी को लेकर आज मिहिजाम नगर परिषद स्थित सभी छठ घाट तालाबों का भ्रमण किया। मिहिजाम नगर के अलग अलग छठ पूजा समितियों के साथ मिलकर मिहिजाम नगर परिषद स्थित कांगोई तालाब,भंडारी तालाब,पोखरतल्ला तालाब,किशोरी तालाब, राजवाड़ी तालाब सहित अन्य सभी तालाबों का भ्रमण किया।सभी छठ पूजा समितियों ने अपने अपने छठ घाटों तालाबों में सभी प्रकार की व्यवस्थाएं किया हैं,इसके लिए सभी छठ पूजा समितियों के सम्मानित सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करते हुए साधुवाद एवं धन्यवाद देता हूं।अगर किसी भी छठ घाटों में कुछ त्रुटीया रह गई , उसे पूजा समितियों के साथ मिलकर ऑन द स्पॉट समाधान कर दिया गया हैं।मौके पर मिहिजाम के छठ पूजा समितियों के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।
