गिरिडीह । झारखण्ड के गिरिडीह में शनिवार की अहले सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है । जहां बारात से लौट रहा अनियंत्रित स्कॉर्पियो वाहन पेड़ से टकरा गई और घटना में 6 लोगों की मौत हो गई । घटना के संबंध में बताया जाता है कि जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके के बाघमारा के समीप हुआ हादसा । जिससे गाड़ी में बैठे पांच लोगों की मौत हो गयी, वही एक घायल को धनबाद के SNMMCH अस्पताल रेफर किया गया जहां उसकी भी मौत होने की सूचना मिल रही है । वही दो बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गये । हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल भेजा। वहीं पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।
वाहन चालक ने वहां से संतुलन खो दिया और अनियंत्रित वाहन पेड़ से टकरा गई,,,,
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बारात से लौट रहा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया । वाहन की गति इतनी तेज थी कि पेट से टकराने के बाद उसमे बैठे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी । वही एक घायल को इलाज के लिए धनबाद के SNMMCH अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी भी मौत की खबर मिल रही है ।
इन लोगों की हुई मौत,,,,,
इस घटना में झारखंड मुक्ति मोर्चा (अल्पसंख्यक मोर्चा) के जिला उपाध्यक्ष असगर अंसारी के 31 नर्षीय भतीजे सगीर अंसारी के अलावा यूसुफ मियां गजोडीह (70 वर्षीय), इम्तियाज अंसारी (55 वर्षीय), सुभान अंसारी गजोडीह (35 वर्षीय) समेत पांच लोगों की मौत हुई है । वही एक को इलाज के लिए धनबाद के SNMMCH अस्पताल भेजा गया जहां से उसकी भी मौत की खबर मिल रही है ।
वाहन पर दस लोग थे सवार,,,,
जानकारी के अनुसार, मो फारुख अंसारी के बेटे चांद रसीद की शादी मुफ्फसिल थाना इलाके के टिकोडीह के रहने वाले पप्पू अंसारी की बेटी मुस्कान प्रवीण से तय हुई हुई थी । तय समय के अनुसार, 17 नंवबर की रात को निगाह हुआ । ऐसे में थोरिया से बारात टिकोडीह पहुंची थी । निकाह के बाद करीब 10 लोग एक वाहन पर सवार होकर थोरिया के लिए निकले। वाहन जैसे ही मुफ्फसिल थाना इलाके बाघमारा के पास पहुंचा तो चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराया । इस घटना में पांच लोगों की मौत मौके पर हो गयी । जबकि दो बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गये ।
