निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में कारा सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई।
बैठक में कारा सुरक्षा, कारा में कैदियों/बंदियों हेतु मूलभूत सुविधाएं, कैदियों/बंदियों के परिजनों से मुलाकाती, स्वास्थ्य सुविधाएं, प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा, ड्रैगन लाइट, जैमर, टेलीफोन बूथ, वाकी टॉकी, सायरन, जालीनुमा बैरिकेडिंग, इलेक्ट्रिक फेंसिंग, जिला बाल की प्रतिनियुक्ति, पुलिस हाउसिंग निर्माण बोर्ड द्वारा निर्माणाधीन भवन सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा किया गया।.पूर्व में दिए गए निर्देश के अनुपालन की समीक्षा के दौरान बताया गया कि वॉच टावर एवं मेन गेट मोर्चा पर सशस्त्र पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है, इसके अलावा मेन गेट में तलाशी हेतु पुरुष बल की भी प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।

वहीं बैठक में समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने प्रभारी कारा अधीक्षक से कारा के सुरक्षा सहित भोजन, पानी, शौचालय एवं साफ सफाई के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई एवं निर्देश देते हुए कहा कि कारा में संसिमित कैदियों/बंदियों को जेल मैनुअल का अनिवार्य रूप से अनुपालन करें। कैदियों/ बंदियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं। स्वच्छ, ताजा एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन सहित उनके मूल अधिकार में बिना किसी प्रकार की कोताही बरतें उपलब्ध कराएं।

बैठक में बताया गया कि पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के द्वारा जेल में निर्माणाधीन भवन के निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उपायुक्त ने जल्द से जल्द भवन को हस्तगत कराने हेतु निर्देश दिया। इसके अलावा कारा में लगे सोलर लाइट की शीघ्र मरम्मती हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया।.इसके अलावा उपायुक्त ने कार्यरत कर्मियों एवं कारा सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न बिंदुओं, पुलिसबल, कक्षपाल, कारा में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था, जैमर, सीसीटीवी कैमरे की क्रियाशीलता सहित सभी जरूरी बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द जैमर लगाने हेतु अहम दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, प्रभारी कारा अधीक्षक सत्येन्द्र चौधरी, अंचल अधिकारी जामताड़ा अबीश्वर मुर्मू, कारापाल प्रियरंजन सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *