निशिकांत मिस्त्री

नारायणपुर के दखनीडीह गांव के समीप हुई भीषण सड़क दुर्घटना में एक महिला की मृत्यु, मौके पर पहुंचे विधायक इरफान अंसारी

जामताड़ा । नारायणपुर थाना क्षेत्र के दखनीडीह गांव के समीप हुई भीषण सड़क दुर्घटना में एक महिला की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी घटनास्थल पर पहुंचे। जैसा कि मालूम हो की उक्त महिला नारायणपुर थाना क्षेत्र के दखनीडीह निवासी राजेन्द्र तूरी की पत्नी शिवासी देवी (45वर्ष) बाइक से मुरलीपहाड़ी मोड़ छठ महापर्व का सामान खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान थाना क्षेत्र के दखनीडीह गांव के समीप गिरीडीह की ओर से आ रही एक ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से घक्का मार दिया जिसमें इस सड़क में बाइक के पीछे बैठी महिला की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के शव को सड़क पर रख कर नारायणपुर गिरीडीह मुख्य सड़क मार्ग को थाना क्षेत्र के दखनीडीह गांव के समीप सड़क जाम कर दिया।

घटना की सूचना पाकर जामताड़ा विधायक डॉ.इरफान अंसारी, नारायणपुर बीडीओ मुरली यादव, थाना प्रभारी दिलीप कुमार पुलिस बल के जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर आक्रोशित ग्रामीणों समझा-बुझा कर सड़क जाम को हटाया। मौके पर विधायक ने ट्रक मालिक से बात कर काफी फटकार लगाते हुए कहा कि मृतक महिला के परिवार वालों को उचित मुआवजा दिया जाए। मेरे लोगों की जान जा रही है आप लोग तमाशा देख रहे हैं। मैं किसी भी हाल में इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता हूं।

हर हाल में परिवार वालों को उचित मुआवजा दिया जाए क्योंकि यह परिवार काफी गरीब है। परिवार में 6 बिटिया हैं और एक बेटा है। आखिरकार काफी दबाव के बाद ट्रक मलिक से 2 लाख मुआवजे के तौर पर दिलाया। साथ ही अपनी ओर से आर्थिक सहायता देते हुए ₹50000 दिया और सरकारी लाभ के 20000 सहित हिट एंड रन मुआवजा के तौर पर 2.5 लाख और इंश्योरेंस के 6 लाख रुपए जल्द दिलाने की घोषणा की। साथ ही साथ परिवार वालों को अंबेडकर आवास के साथ-साथ पेंशन और खाद्य सामग्री भी अभिलंब देने का निर्देश विभाग को दिया।।आखिरकर काफी लंबी मशक्कत के बाद विधायक ने मामले को सुलझाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया। विधायक के प्रयास की चर्चा पूरे ग्रामीण के बीच होती रही की विधायक जी चाहे कितना भी व्यस्त हो लेकिन हर किसी के मुसीबत में तुरंत पहुंच जाते हैं और उन्हें हर संभव मदद करते हैं। हम सभी लोग विधायक जी को हृदय से धन्यवाद देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *