राजेश दुबे की रिपोर्ट

विष्णुगढ़ । विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत भूताही मूरगांव में आजसू प्रखंड अध्यक्ष सह भेलवारा पंचायत समिति सदस्य अजय कुमार मंडल द्वारा अपने निजी खर्च से छठ घाट जाने के लिए सड़क की साफ-सफाई कर समतलीकरण का कार्य किया गया। छठ घाट से होकर जाने वाले रास्ते में झाड़ियां एवं छठ घाट के सीढ़ियों के तट को भी को भी सफाई करवाया गया। श्री मंडल ने बताया कि इस बार यह निर्णय लिया गया है कि समय से पहले रास्ते की साफ सफाई कर लिया जाना है ताकि घाट से होने वाले रास्तों तक लाइट की व्यवस्था आसानी से किया जा सके। समय से पहले साफ सफाई होने से लाइट एवं विद्युत से जुड़े कार्य सभी आसानी से किया जा सकेगा। कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा सूर्य, प्रकृति, जल, वायु और छठमाता को समर्पित है। पारिवारिक सुख-समृद्धि और मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए यह पर्व मनाया जाता है। इस मौके पर महादेव मंडल, किशोर मंडल, बासुदेव मंडल, अनिल मंडल, सोनु मंडल, राजु साव, राज कुमार सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *