राजेश दुबे की रिपोर्ट :

विष्णुगढ़ । विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत टेकवाडीह के मंदिर प्रांगण और छठ तालाब के आवागमन के रास्ते का किया गया साफ- सफाई। बच्चो ने बड़ी ही उत्सुकता के साथ साफ-सफाई किया ।और बच्चों ने कहा की हमें इसी प्रकार से पूरे देश की साफ सफाई करनी है। फ्यूचर कोचिंग सेंटर के संचालन विकाश कुमार जी ने बच्चों को बताया कि लोक-आस्था का महापर्व छठ पूजा नहाय खाय के साथ आज से छठ पूजा शुरु हुई। चार दिन तक चलने वाली इस पूजा को बड़ी ही श्रद्धा के साथ मनाते हैं। हर साल छठ घाट पर हजारों की संख्या में लोग पूजा पाठ करने के लिए पहुंचते हैं। महिलाएं बच्चों की लंबी उम्र और उनकी उन्नति के लिए 36 घंटे का उपवास रखती हैं। रविवार को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाएं पूजा पाठ करेंगी।

अंतिम दिन सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मनोवांछित कामनाएं करेंगी। साथ ही हम सभी व्यक्तिगत स्वच्छता का पालन करके हम अपने परिवार और समाज के लिए एक अच्छा उदाहरण बन जाते हैं। इससे हमलोगों के आसपास का वातावरण भी स्वच्छ रहता है।इससे रोगों के खतरे कम होते हैं और हमलोग स्वस्थ रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *