निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । लोक आस्था का महापर्व आज 17.11.2023 से नहाय खाय व्रत के साथ प्रारंभ हो गया है, जिसे लेकर जिला प्रशासन द्वारा महापर्व को लेकर तैयारियों का भी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। आज इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने मिहिजाम के छठ घाटों का निरीक्षण कर साफ सफाई, बैरिकेडिंग, सुरक्षा सुरक्षा व्यवस्था आदि का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पूजा प्रारंभ हो चुका है और अब समय नहीं है जो भी कमी है उसे अविलंब दूर करें। उन्होंने संबंधित अधिकारी को पूजा समिति से समन्वय स्थापित कर समुचित प्रकाश की व्यवस्था सहित अन्य बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने अस्थाई चेंजिंग रूम, डेंजर जोन चिन्हितीकरण, पहुंच पथ, पार्किंग, सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार मिश्रा, अंचल अधिकारी अबीश्वर मूर्मी, सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।
