निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । शुक्रवार को गोपाअष्टमी के उपलक्ष में श्री कृष्ण गौशाला, चाकडी परिसर आयोजित होने वाले वार्षिक महोत्सव सह दो दिवसीय गौशाला मेला की तैयारी को लेकर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल के द्वारा गौशाला परिसर में साफ सफाई अभियान का निरीक्षण किया गया। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने अपनी उपस्थिति में गौशाला परिसर में सम्पूर्ण साफ सफाई कार्य,लाइटिंग,पेयजल आपूर्ति एवं अन्य जनहित सुविधाएं हेतु विशेष अभियान की शुरवात की।गौशाला वार्षिक महोत्सव के आयोजन के पूर्व सभी जनहित सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएगी। गौशाला परिसर में रह रहे गौमाता की संपूर्ण सुविधाएं का जायजा लेते हुए,अपने हाथों से गौमाता की सेवा की।
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने अपने संबोधन में कहा की गोपाष्टमी के उपलक्ष में श्री कृष्ण गौशाला समिति के माध्यम से आयोजित होने वाले 77 वे वार्षिक महोत्सव की तैयारी को लेकर चाकड़ी स्थित श्री कृष्ण गौशाला परिसर और आसपास के क्षेत्र में विशेष साफ सफाई अभियान के तहत संपूर्ण सफाई का कार्य प्रारंभ किया गया।श्री कृष्ण गौशाला में दो दिवसीय मेला आयोजन के पूर्व ही सभी जनहित सुविधाएं जैसे लाइटिंग,पेयजल आपूर्ति,साफ सफाई कार्य और अन्य सभी जनहित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।आज अपनी उपस्थिति विशेष निरीक्षण करते हुए ,साफ सफाई अभियान कार्य प्रारंभ करवाया। मौके पर श्री कृष्ण गौशाला समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।
