राजेश दुबे की रिपोर्ट
विष्णुगढ़ । उदय भारत फाउंडेशन व भारतीय युवा संसद सुरेश कुमार को झारखंड स्थापना दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के जयंती पर झारखंड युवा सदन के केंद्रीय कमिटी द्वारा हजारीबाग जिला सचिव पद पर मनोनित किया गया। सुरेश कुमार बकसपुरा पंचायत अंतर्गत रखवा गांव के निवासी हैं। लगातार सामाजिक कार्यों के लिए इन्हें कई राज्यों के सामाजिक संस्थाओं द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हैं। सुरेश कुमार युवा सदन 3.0 में मांडू विधानसभा से प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।सुरेश कुमार ने कहा कि झारखंड युवा सदन शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा। झारखंड युवा सदन अध्यक्ष आकाश पांडेय,डायरेक्टर कृशाणु आनंद, केंद्रीय चयन टीम चेयर मैन दानिश अख्तर ,उदय भारत फाउंडेशन संस्थापक व अध्यक्ष विनय कुमार, बजरंगदल जिला सह संयोजक वरुण कुमार समेत क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बधाई दिए।
