निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । नारायणपुर प्रखंड के पबिया हटिया मैदान में मां श्यामा काली मंदिर के वार्षिक पूजन काफी धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर मां श्यामा काली मंदिर कमेटी की ओर से रंगारंग भक्ति जागरण का कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। बाहर से आए हुए गायक और गायिका ने अपने एक से एक मधुर धार्मिक गीतों से लोगों को झुमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का शुरुआत मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव तरूण कुमार गुप्ता ने फिता काटकर और दीप प्रजलान करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर मां श्यामा कली मंदिर कमेटी के सदस्यों ने तरुण गुप्ता को शाल और बुके देकर सम्मानित किया। उपस्थित भक्त जनों को संबोधित करते हुए तरुण गुप्ता ने कहा कि पविया के साथ-साथ नारायणपुर प्रखंड के एक-एक व्यक्ति का मैं ऋणी हूं, जिनके प्यार और सम्मान के साथ मुझे जीने की और काम करने का प्रेरणा प्राप्त होता है। मां काली के आशीर्वाद से जब भी मौका मिलेगा और ईश्वर मुझे उसे लाइक बनाएगा तो मैं इस क्षेत्र के एक-एक लोगों का सूद के साथ कर्ज उतारने का कार्य करूंगा। आज मां के इस प्रांगण में मां के आशीर्वाद से हम लोग यहां पर इकट्ठा हुए हैं ,यहां से संकल्प लेकर जाएंगे कि जिस मां ने मुझे इस धरती पर अपनी मां के माध्यम से संसार का दर्शन करने के लिए भेजा है, उस मां के सम्मान को कभी हम ठेस पहुंचाने का कार्य नहीं करेंगे। मां-बाप की सेवा करना हमारा सबसे पहला कर्तव्य, बेटा होने के नाते होगा ।इसलिए आज के मौके में हमारा धार्मिक अनुष्ठान तभी सफल होगा, जब हम गुरुजन और समाज की एक एक व्यक्ति को सम्मान के साथ उनका आदर करते हैं। कमेटी के लोगों को मैं अपनी ओर से अभिनंदन और बधाई देता हूं। इस मौके पर नीलांबर मंडल, छोटेलाल महतो, निमाई चंद्र सेन, चंचल दुबे, जितेंद्र मंडल ,महेश्वर भंडारी, सुधीर मंडल, कंचन भंडारी के साथ कमेटी के सभी सम्मानित सदस्य जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *