राजेश दुबे की रिपोर्ट
विष्णुगढ़ । विष्णुगढ़ थाना पुलिस ने बुधवार को विष्णुगढ़ – गोमिया सड़क पर बनासो के गरहमुर्गी में अवैध विदेशी शराब ले जा रही मारुति ऑल्टो कार जेएच 09 एच 7493 को जप्त कर लिया । यह कार्रवाई एसपी मनोज रतन चौथे को मिली सूचना के आधार पर की गई। एसपी को सूचना मिली थी कि गोमिया की ओर से एक मारुति ऑल्टो कार अवैध अंग्रेजी शराब लेकर थाना क्षेत्र के सिमरिया होकर जीटी रोड बगोदर जाने वाली है। जिसका गंतव्य बिहार है। एसपी से इसकी जानकारी मिलने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुज उरांव के नेतृत्व में पुलिस दल का गठन किया गया।
पुलिस का यह दल गरहमुर्गी में दोपहर शराब ले जा रही कार को रोककर जांच की तो कार की डिक्की और पीछे की सीट से ब्लेंडर प्राइड ( 750एम एल ) तीन कार्टून, इम्पीरियल ब्लू (180एमएल) दो कार्टून, रॉयल स्टेग ( 375एम एल ) एक कार्टून, रॉयल चैलेंज ( 375 एमएल ) एक कार्टून तथा रॉयल चैलेंज ( 180 एम एल ) एक कार्टून शराब बरामद हुई।इस मामले में कार चालक तथा मालिक के विरुद्ध थाना कांड संख्या 271/23 अंकित कर धारा 414, 272, 273, 290/34एवं 47 (ए) उत्पाद अधिनियम के तहत मुकदमा कायम किया गया है। छापामारी दल में एसडीपीओ अनुज उरांव के अलावा इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी राम नारायण सिंह, स0अनि मनोज कुमार और रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।
