निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी आज मिहिजाम के आम बागान पहुंचकर अपनी बहनों संग बड़े ही धूम धाम से भाई फोटा मनाया। बहनों ने विधायक के कलाई पर राखी एवं माथे पर तिलक लगाकर विधायक की लंबी उम्र की कामना की। मौके पर विधायक ने कहा कि भाई फोटो भाई बहन के बीच अटूट रिश्ते प्रेम और सद्भावना का पर्व है। आज अपनी बहनों के बीच आकर काफी अच्छा लग रहा है। बहनों की रक्षा करना ही मेरा असली दायित्व है और आज मैं अपनी बहनों को समाज में आगे लाने का काम कर रहा हूं जो आज पूरे विधानसभा में देखने को मिल रहा है। बहनों की रक्षा के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए कई योजनाओं से जोड़ने का काम कर रहा हूं जिसका लाभ उन्हें मिल रहा है।
आगे विधायक जी ने अपनी बहनों को तोहफे के तौर पर सभी को वस्त्र भेंट की और सम्मान राशि भी दिया। सभी बहनों के बीच काफी खुशी देखने को मिली। उपहार पाकर बहनें काफी खुश दिखाई दी। सभी बहनों ने एक स्वर में कहा कि हमें भरोसा था कि हमारा भाई जरूर हमारे बीच आएंगे। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच में से भी वह समय निकालकर हमारे बीच आए इसके लिए हम सभी उनके शुक्रगुजार हैं। मौके पर वर्षा बबीता प्रभावती देवी सुप्रिया मंडल अनीता देवी अंजू देवी पारो देवी प्रमिला डे झूमा चक्रवर्ती रेनू शाही अनीता मंडल बसंती देवी रीता देवी सोनी देवी पुष्पा मंडल माला देवी सिंकु देवी लक्ष्मी देवी सुलेखा देवी बिंदु देवी शिखा देवी मोना साह संध्या दास सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।
