निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । भगवान बिरसा मुंडा के जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने अपने संबोधन में बताया कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से आज के इस दिवस को गौरव दिवस के रूप में मना रहे हैं पार्टी के माध्यम से बूथ स्तर पर भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं हम झारखंड वासियों के लिए बड़ा ही गौरव का विषय है कि आज की ही तिथि को देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रधेय अटल बिहारी वाजपेई जी ने झारखंड अलग राज्य दिया था हम झारखंड वासियों को गौरवन्वित करना चाहिए कि पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी ने भगवान बिरसा मुंडा के जन्म जयंती पर झारखंड आकर भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातु जाकर उनके परिजनों से मिलकर इस राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए ढेर सारी विकास की सौगात भी दिए है।
मै झारखंड वसियों अपील करता हूं कि देश और इस राज्य की सर्वांगीण विकास के लिए नरेंद्र भाई मोदी को फिर से इस देश का प्रधानमंत्री और इस राज्य में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की बहुमत की सरकार बने इसके लिए अपना बहुमूल्य वोट भाजपा को ही दें l मौके पर जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल , चंदन रावत, के नायक, मुरारी भूषण सिंह, मोहन शर्मा,अशोक, मंडल रंजीत राणा के साथ-साथ काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
