निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । भगवान विरसा मुंडा की जयंती के मौके पर झारखण्ड की स्थापना हुई थी। आज भगवान विरसा मुंडा की 148 वीं जयंती और झारखण्ड के 24 वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर जामताड़ा उपायुक्त शशि भूषण मेहरा, पुलिस अधीक्षक अनिमेष मेहरा, एस डी ओ अनंत कुमार, एस डी पी ओ आनंद ज्योति मिंज के अलावे जिले के विभिन्न पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी समेत अन्य लोगों ने पुराना कोर्ट परिसर में भगवान विरसा मुंडा के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर जामताड़ा उपायुक्त शशि भूषण मेहरा ने कहा कि भगवान विरसा मुंडा की जयंती और झारखण्ड स्थापना दिवस पर सभी झारखण्ड वासियों को जोहार और बधाई देता हूँ।
मुझे पूरा विश्वास है बहुत जल्द झारखण्ड दूसरे राज्यों की श्रेणी में खड़ा होगा। जिसका अदद प्रयास जारी है। 23 वर्षों से उतार चढ़ाव के बाद आज झारखण्ड विकासशील राज्य है, लेकिन बहुत जल्द झारखण्ड विकसित राज्य में श्रेणी में खड़ा होने का उम्मीद हमलोग करते हैं।
