राजेश दुबे की रिपोर्ट
विष्णुगढ़ । झारखंड के प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला बदस्तूर जारी है, जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में एक और प्रवासी मजदूर विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गोबिन्दपुर के रहने वाले नीलकंठ पंडित ( उम्र 22 वर्ष) पिता अंतु पंडित की मौत मुंबई में बीते 13 नवंबर को हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गोबिन्दपुर निवासी अंतु पंडित के बाईस वर्षीय पुत्र नीलकंठ पंडित 30 अक्टूबर , 2023 को अपने घर गोबिन्दपुर से मुंबई काम करने गए थे । जहां 1 नवंबर ,2023 को सीढ़ी से फिसलकर गिर गये गिरने से उनके सर पर गंभीर चोट पहुंची और वे कोमा में चले गए । इन्हें बेहतर इलाज हेतु मुंबई के साइन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान सोमवार की रात इनकी मौत हो गई। इनके मौत की सूचना मिलते हीं परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया है वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
