निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । मंगलवार को आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारी को लेकर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने नगर पंचायत अंतर्गत विभिन्न तालाबों में साफ सफाई का कार्य का निरीक्षण किया।जामताड़ा नगर पंचायत अंतर्गत विभिन्न तालाबों में युद्ध स्तर पर विशेष अभियान चलाकर साफ सफाई कार्य की शुरू करवाया गया है।जामताड़ा नगर अंतर्गत घोष बांध,सरकार बांध ,राजा बांध,एसडीओ तालाब,सहाना तालाब सहित तमाम तालाबों में साफ सफाई का कार्य करवाई जा रही हैं।पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने कहा की प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आस्था का महापर्व छठ पूजा की महातैयारी को लेकर युद्ध स्तर पर नगर पंचायत अंतर्गत विभिन्न तालाबों में संपूर्ण साफ सफाई का अभियान चलाया जा रहा हैं।

जामताड़ा नगर पंचायत अंतर्गत सभी तालाबों सहित अजय नदी में अस्थाई रूप से छठ घाट का निर्माण करवाया जाएगा और छठ घाटों तक पहुंचने के लिए एप्रोच पथ का निर्माण करवाया जाएगा। छठ पूजा में निर्धारित समय सीमा के भीतर छठवर्तियो और श्रद्धालुओं के सुविधा हेतु छठ घाट तक निर्माण कर दिया जाएगा और सभी छठ घाटों को सजा धजाकर तैयार कर दिया जाएगा।सभी छठ घाटों में लाइटिंग , पेयजल आपूर्ति और अन्य सभी जनहित सुविधाएं की व्यवस्था की जाएगी।मौके पर मुख्य रूप से दर्जनों की संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *