राजेश दुबे की रिपोर्ट
विष्णुगढ़ । प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। इसी क्रम में हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ थाना क्षेत्र अंतर्गत गाल्होवार के टण्डवा के मजदूर की मुम्बई में सोमवार सुबह को मौत हो गयी।मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बिष्णुगढ थाना क्षेत्र अंतर्गत टाण्डवा निवासी स्वर्गीय बिगन मियां के पुत्र असदुद्दीन अंसारी की नासिक में अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गयी।मौत की सूचना मिलते ही परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है।वहीं गांव वाले भी शोक में हैं।मृतक असदुद्दीन अंसारी बिडिंग लाइन में सैट्रिग का काम करता था।इस घटना को लेकर प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली संवेदना प्रकट करते हुए करते हुए कहा कि झारखंड के नौजवानों की मौत के मुंह में समा जाने की यह पहली घटना नहीं है।
इससे पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है।रोजी-रोटी की तलाश में परदेस गये प्रवासी झारखंडी मजदूरों की मौत का सिलसिला जारी है। हर रोज झारखंड के किसी न किसी इलाके से प्रवासी मजदूर की दूसरे राज्यों या विदेश में मौत की खबरें आ रही है।प्रवासी मजदूरों की सबसे ज्यादा तादाद गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो जिले से रोजी कमाने गये लोगों की है।अपना घर छोड़कर परदेस गये इन मजदूरों की जिंदगी तो कष्ट में बीतती ही है, मौत के बाद भी उनकी रूह को चैन नसीब नहीं होता है।किसी की लाश हफ्ते भर बाद आती है, तो किसी को 3 महीने भी लग जाते हैं।ऐसे में सरकार को फिलहाल शव लाने की व्यवस्था करने के साथ-साथ रोज़गार के ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए।ताकि मजदूरो का पलायन रोका जा सके।
